logo

'INDIA' होगा विपक्षी गठबंधन के नाम, 11 सदस्यीय टीम का होगा गठन, अगली बैठक मुबंई में होगी

Opposition_meeting2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
विपक्षी दलों की दूसरी बैठक खत्म हो चुकी है। इस दौरान सभी दलों की सहमति से विपक्षी महागठबंधन का नाम इंडिया रखा गया है। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे ने कहा कि विपक्षी दलों से भाजपा डर गई है । उन्होंने कहा कि इस बैठक में लोकतंत्र और देश को बचाने पर चर्चा हुई। सब ने गठबंधन के एक नाम पर सहमति जताई है। यूपीए का नाम इंडिया होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहली बैठक जो पटना में हुई थी उसमें 16 पार्टी शामिल हुई थी। वहीं इस पार्टी में कुल 26 दल शामिल हुए हैं। मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम लोग 11 सदस्य समन्वय समिति गठित करेंगे। जिसमें कॉमन मिनिमम प्रोग्राम, राज्यवार गठबंधन, सीट शेयरिंग तय करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि विपक्षी दल की अगली बैठक अब मुबंई में होगी। फिलहाल इसकी तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।


बीजेपी का बेचने-खरीदना का काम खत्म
पं.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आज से चुनौती की शुरुआत हुई है। देश आज खतरे में है। देश के लोगों की आजादी पर हमला हो रहा है। बीजेपी का काम सरकार बेचना और खरीदना है जो हो गया है। इंडिया को बचाना है देश को बचाना है। भाजपा को देश बेचने का सौदागिरी करना है। अब ये सब खत्म होगा। ममता ने कहा कि क्या इंडिया को चुनौती दे पाएगा एनडीए? 2024 में इंडिया जीतेगा और हमारा देश जीतेगा।


लड़ाई एनडीए और इंडिया के बीच 
राहुल गांधी ने कहा कि इस बैठक में काफी अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। लड़ाई बीजेपी के विचारधारा उनकी सोच के खिलाफ है। वह देश पर आक्रमण कर रहे हैं। बेरोजगारी फैल रही है। देश का पूरा का पूरा धन चुने हुए लोगों के हाथ में जा रहा है।  इसलिए जब हम चर्चा कर रहे थे हमने अपने आप से सवाल पूछा लड़ाई किसके बीच में है? यह लड़ाई विपक्षी ।  इसलिए यह नाम चुना गया है। इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस मतलब इंडिया। लड़ाई एनडीए और इंडिया के बीच में है। नरेंद्र मोदी और इंडिया के बीच में है। उनके विचारधारा और इंडिया के बीच में है। हम जानते हैं जब भी कोई हिंदुस्तान के सामने खड़ा होता है तो जीत किसी की होती है। हमें कहने की जरूरत नहीं है।  हमारी अगली मीटिंग महाराष्ट्र में होगी। हम सब ने निर्णय लिया है कि अब एक्शन प्लान तैयार करेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N