logo

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले बाबूलाल मरांडी, मिले ये निर्देश

jp_babulal.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इन दिनों दिल्ली में हैं। इस दौरान आज नई दिल्ली में बाबूलाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नड्डा का आभार प्रकट किया। साथ ही महाजनसंपर्क अभियान में जनता के मिल रहे अपार समर्थन से अवगत कराया। राज्य के राजनीतिक हालातो पर विस्तृत चर्चा की। नड्डा ने बाबूलाल को संगठन को सशक्त बनाने के साथ जन मुद्दों पर आवाज बुलंद करने के निर्देश दिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N