राजस्थान में अशोक गहलोत वाली कांग्रेस की सरकार को बीजेपी ने हरा दिया है। पार्टी की ओर से सीएम अशोक गहलोत ने इस पराजय को स्वीकार कर लिया है।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 3 राज्यों में जीत दर्ज की है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ औऱ राजस्थान में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है।
पीयूष गोयल ने अब वीडियो का एक क्लिप शेयर की राहुल गांधी पर तंज कसा है। गोयल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राहुल कहते दिख रहे हैं कि राजस्थान में भी सरकार जा रही है।
पीएम मोदी नतीजों के बाद तेलंगाना की जनता को बधाई और कहा है कि विकास कार्यों में उसे केंद्र का सहयोग मिलता रहेगा।
सत्ता के गलियारों से नजदीकियां रखने वाले जानकार बता रहे हैं कि इन तीनों ही राज्यों में बीजेपी नये चेहरे को सीएम की कुरसी सौंप सकती है।
देश में 4 राज्यों के चुनावी रुझान नतीजों में बदल रहे हैं। 4 राज्यों में से बीजेपी 3 राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तो कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बनाती नजर आ रही है।
राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय है। अभी तक आये परिणामों के रुझान यही बता रहे हैं। इसी के साथ राज्य में सीएम पद के दावेदारों को लेकर चर्चा तेज हो गयी है।
बड़वानी से चुनाव लड़े भाजपा विधायक सह मंत्री प्रेम सिंह पटेल हार गये हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राजन मंडलोंई ने उनको हराकर अपनी जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी लगभग 13765 मतों से वह जीत गये हैं।
4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के रूझान सामने आने लगे हैं। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बहुमत के करीब जाते आंकड़ों से उत्साहित बिहार बीजेपी के नेताओं ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे,नित्यानंद राय, जीतन
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला नजर आ रहा है। प्रदेश की कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन पर लोगों की नजर है। उनमें से एक सीट है निवास। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते निवास विधानसभा सीट से चुनाव हार गए ह
जदयू के जेनरल सेक्रेटरी निखिल मंडल ने मांग की है कि अब इंडिया गठबंधन को नीतीश कुमार के अनुसार चलने देना चाहिए।
तेलंगाना में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर अजहरुद्दीन चुनाव में पिछड़ते दिखाई दे रहे हैं। वे कांग्रेस के टिकट पर जुबली हिल्स से उम्मीदवार हैं।