अभिनेता और बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन ने आज पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी की साधना से देश में तापमान घट गया और मौसम खुशनुमा हो गया है।
पंजाब में आप नेता की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गयी है। वारदात से गुस्साये लोगों ने लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 45 घंटे की साधना खत्म हो गई है। शनिवार 1 जून को ध्यान का तीसरा दिन था। बता दें कि पीएम 30 मई को प्रचार का शोर थमने के बाद कन्याकुमारी के लिए रवाना हुई थे।
इंडिया अलायंस की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री के नाम जारी सस्पेंस को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज समाप्त कर दिया।
दादा और पिता की गिरफ्तारी के बाद पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट मामले में आज पुलिस ने किशोर आरोपी की मां शिवानी अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में इंडिया ब्लॉक के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान जारी है। दक्षिण 24 परगना में भीड़ ने 2 बूथ पर लगी ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तालाब में फेंक दिया है।
आज 1 जून को 8 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 58.34 वोटिंग दर्ज की गयी है।
आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान की प्रक्रिया आज 57 सीटों पर वोटिंग के बाद समाप्त हो जाएगीय़ शनिवार को सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर मतदाता अपने सांसद को चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
कल की वोटिंग इस मायने में खास है कि कल ही PM नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता रवि किशन अन्य कई हस्तियों की साख दांव पर होगी।
उत्तर प्रदेश में 13 मतदान कर्मियों की मौत लू लगने से हो गयी है। इसमें 7 होमगार्ड के जवान बताये जाते हैं, जो अलग-अलग स्थानों से मिर्जापुर आये हुए थे।
कर्नाटक में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक सनकी आशिक ने कथित प्रेमिका के साथ 2 अन्य लोगों की हत्या कर दी।