हमें गर्व है कि हमने ऐसा लोकतंत्र स्थापित किया कि आज देश के हर नागरिक को मौका मिल रहा है। आज एक चाचा वाले का बेटा पीएम हैं।
5 लोगों ने गैंगरेप कर 13 साल की किशोरी को भट्ठी में जिंदा जला दिया। उसके बचे हुए अंगों को प्लास्टिक की बोरी में भरकर नदी में फेंक दिया। मामले में 10 महीने तक लगातार सुनवाई के बाद कोर्ट ने आज फैसला सुनाया है।
छत्तीसगढ़ में सारंगढ़ जिले में एक सनकी युवक ने एक ही परिवार के पांच लोगों की कुल्हाड़ी में मारकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद भी फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली।
राजस्थान के जोधपुर के मकराना मोहल्ला में एक 75 साल के बुजुर्ग ने अपने बेटे-बहू और पोते को जिंदा जलाने का प्रयास किया है।
कन्हैया ने देश के खिलाफ नारे लगाए थे, जिसकी वजह से वे नाराज थे। उसने कहा कि कन्हैया ने भारत तेरे टुकड़े होंगे, अफजल तेरे कातिल जिंदा हैं, हम शर्मिंदा हैं जैसे नारे लगाए थे।
स्वाति मालीवाल केस मामले में आज AAP ने दावा किया कि पिटाई की झूठी कहानी गढ़कर सीएम केजरीवाल को फंसाने और उनको बदनाम करने की साजिश सीधे गृह मंत्रालय की ओर रची जा रही है।
असम के सिलचर के शिलांग पट्टी इलाके में बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट है। घटना के दौरान कई छात्र-छात्राएं क्लास कर रहे थे।
इंडिया गठबंधन की ओऱ से ये तय कर लिया गया है कि सरकार बनने की स्थिति में पीएम किसे बनाया जायेगा। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ये आज मुंबई में प्रेस के समक्ष ये दावा किया।
तालाब में डूब रहे भाई को बचाने में 11 साल की बच्ची ने अपनी जान दे दी। किसी को भी मर्माहत कर देने वाला ये हादसा उत्तर प्रदेश के बांदा में पेश आया है। जिंदा बच गये भाई की उम्र 9 साल बताई गयी है।
स्वाति मालीवाल की पिटाई मामले में अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली खबर के मुताबिक कुमार को पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर से हिरासत में ले लिया है।
हरियाणा में शुक्रवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लग गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं 25 लोग झुलस गए हैं। जानकारी के अनुसार बस में कुल 64 लोग सवार थे।
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ईडी ने आज बड़ा ऐक्शन लिया है। ईडी ने पहली बार सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाला में आरोपी बनाया है।