logo

झारखंड के संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी ने मंत्रिपद की शपथ ली

sanjay_annipurna.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड से भी 2 सांसदों ने मंत्रिपद की शपथ ली। कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और रांची सांसद संजय सेठ ने मंत्रिपद की शपथ ली है। गौरतलब है कि कोडरमा संसदीय सीट पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने वाली अन्नपूर्णा देवी ने मंत्रिपद की शपथ ली है। अन्नपूर्णा देवी दूसरी बार मंत्री बनाई गई हैं। 2019 में उनको केंद्र में शिक्षा राज्यमंत्री बनाया गया था। वहीं रांची सांसद संजय सेठ ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। बता दें कि संजय सेठ को पहली बार कैबिनेट में जगह मिली है। गौरतलब है कि संजय सेठ ने रांची में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को हराया वहीं अन्नपूर्णा देवी कोडरमा में भाकपा (माले) प्रत्याशी विनोद सिंह को हराकर दूसरी बार संसद भवन पहुंची हैं। झारखंड बीजेपी ऑफिस में जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाइयां खिला रहे हैं।

लगातार दूसरी बार केंद्रीय मंत्री बनी अन्नपूर्णा देवी

सांसद के रूप में अन्नपूर्णा देवी का यह दूसरा कार्यकाल होगा। लगातार दूसरी बार वो केंद्रीय मंत्री बनी है। 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वह आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। राजद में रहने के दौरान उन्हें लालू प्रसाद यादव की करीबी नेताओं में से एक माना जाता था। बीजेपी में उन्हें संगठन और सरकार दोनों में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई। 

Tags - Sanjay Seth Sanjay Seth Annapurna Devinarendre Modi cabinetModi Government 3.0