logo

Crime : रांची में शराब पीने के दौरान आपसी विवाद में युवक की गला रे'तकर ह'त्या

kotwali_thana.jpg

रांची: 

राजधानी रांची में आए दिन अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी रांची के सोमा बाड़ी मैदान के पास एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान छोटू कुमार के रूप में हुई है।


 

जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस फिलहाल हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है। इलाके में दहशत का माहौल है। इन दिनों विपक्ष भी लगातार सरकार को विधी व्यवस्था को लेकर कटघरे में खड़ा कर रही है।  फिलहाल, रांची में हत्या की इस घटना के बाद से सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जगह-जगह गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।


 

आपसी विवाद में हत्या 
कोतवाली पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगालने में जुटी हुई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के बाद आपसी विवाद में हत्या की की गई होगी लेकिन पुलिस अभी भी जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि हत्या की गुत्थी को बहुत जल्द सुलझा लिया जाएगा।