logo

गिरिडीह : सड़क मरम्मत की अनोखी पहल, 26 मई को भीख मांगेंगे देवरी के युवा; पूरी बात जानिए

a1361.jpg

देवरी/गिरिडीह:

गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में जर्जर सड़क की मरम्मती का जिम्मा नौजवानों ने उठा लिया है। शुक्रवार को देवरी वॉलीबॉल मैदान में आयोजित बैठक में  सैकड़ों युवाओं ने तय किया है कि 26 मई को नेकपुरा से देवरी तक सड़क मरम्मत के लिए मिक्षाटन अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के जरिए ग्रामीणों और आम लोगों से सहयोग राशि इकट्ठा करके सड़क की मरम्मत कराने का प्रयास होगा। बैठक में मौजूद नौजवानों ने कहा कि यह सड़क पूरे इलाके  की जीवनरेखा है। इसी सड़क से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। लंबे समय से सड़क जर्जर है, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अब आत्मनिर्भर बनना होगा। 

सड़क पर अक्सर होती है दुर्घटना
युवाओं ने बताया कि खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और बारिश के दिनों में लोगों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। ऐसे में क्षेत्र के युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए खुद आगे आने का निर्णय लिया है।

बैठक में स्थानीय युवा हुए शामिल
बैठक में अनिल चौधरी, मनीष चौधरी, रंजीत राय, मोहम्मद कासिम, चंदन हाजरा, शोखी अंसारी, ईश्वरी हाजरा, ब्यास राय, प्रकाश पंडित, विवेक पुरोहित, चंदन राय, अजय वर्मा और पंकज तूरी सहित कई युवा उपस्थित थे। सभी ने क्षेत्रवासियों से इस नेक कार्य में सहयोग करने और सड़क निर्माण अभियान को सफल बनाने की अपील की।

Tags - JharkhandDevariRoad ConstructionGiridih News