logo

पुलिस की हिरासत में JSSC-CGL की परीक्षा देने आया युवक फरार, 4 घंटे की मश्क्कत के बाद पकड़ गया 

ARREST2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

पुलिस की हिरासत में JSSC-CGL की परीक्षा देने आया युवक फरार हो गया। 4 घंटे की मशक्कत के बाद उसे गिद्दी के दामोदर नदी के चेक पोस्ट के पास से पकड़ा गया। युवक चंचल सिंह को रामगढ़ पुलिस ने पेपर लीक के शक में होटल में छापेमारी कर पकड़ा था। इसके बाद उसे भुरकुंडा पुलिस को सौंप दिया गया था। भुरकुंडा पुलिस की निगरानी में SI अविनाश कुमार युवक को जुबिली कॉलेज में परीक्षा दिलाने के लिए ले कर आए थे। यहां वह पहली पाली की परिक्षा देने के बाद फरार हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार चंचल सिंह बिहार के आरा का निवासी है। रामगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि रामगढ़ बस स्टैंड के पास के होटल में एक युवक ठहरा है। उस पर प्रश्न पत्र लीक करने का शक था। इसी आधार पर रामगढ़ पुलिस ने होटल में छापेमारी कर उसे पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह यहां JSSC-CGL की परीक्षा देने आया। उसकी पटना के एक युवक से प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने की बात हुई थी। उस युवक ने चंचल को परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र मिलने के बारे में कहा था। पूछताछ के बाद उसे भुरकुंडा पुलिस को सौंप दिया गया। इसके बाद भुरकुंडा पुलिस उसे जुबिलि कॉलेज में परीक्षा दिलाने के लिए ले गयी। पहली पाली की परीक्षा के बाद वह कैंटीन गया। वहां से वह मेन गेट फांदकर फरार हो गया। भागते हुए वह दामोदर नदी के किनारे पहुंच गया और करीब 3 घंटे वहीं झाड़ियों में छिपा रहा। पुलिस को उसके फरार होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरु की। करीब 4 घंटे खोजने के बाद SI अविनाश कुमार ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल उसे हिरासत में रख कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि चंचल सिंह से उन्हें पेपर लीक करने वाले गिरोह के बारे में कुछ जानकारी मिल सकती है।   

Tags - JSSC-CGL पेपर लीक परीक्षा JSSC-CGL Paper Leak Exam