logo

गिरिडीह की यश्वी कुमारी ने देवेंद्रनाथ महतो से लगाई मदद की गुहार, कहा- कंपनी नहीं दे रही बकाया सैलरी 

D_MAHTO.jpeg

रांची 
गिरीडीह की यश्वी कुमारी ने जेबीकेएसएस के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो से आज मदद के लिए गुहार लगाई और कहा कि कंपनी बकाया सैलरी का भुगतान नहीं कर रही है। यश्वी ने महतो को लिखित शिकायत देते हुए मदद के लिए कहा है। बताया कि वो डिजाईन क्रिएशन, करम टोली रोड, रांची में जूनियर आर्किटेक्ट पद पर पिछले 2 साल से भी अधिक समय से कार्यरत है। लेकिन 4 माह का भुगतान पिछले 6 माह से नहीं किया जा रहा है। इससे जिन्दगी जीने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

क्या बताया यश्वी कुमारी ने 

यश्वी ने बताया कि कंपनी से बकाया सैलरी भुगतान के लिए बार-बार कहा गया। लेकिन 6 माह से टालमटोल का रवैया अपनाया जा रहा है। इस कारण उसे और उसके परिवार को कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यश्वी कुमारी पटेल नगर गिरीडीह निवासी रामनंदन सिंह की पुत्री है। यश्वी कुमारी ने न्याय आवेदन पत्र जेबीकेएसएस केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो को सौंपते हुए ये बताया। 

कंपनी को दी चेतावनी 
देवेंद्रनाथ महतो ने समाधान के लिए पहल करते हुए कंपनी के निदेशक को एक सप्ताह के अंदर 4 माह का सम्पूर्ण वेतन भुगतान करने के लिए कहा। महतो ने कहा कि कंपनी अगर दिये हुए समय में भुगतान नहीं करती है तो कंपनी के विरुद्ध आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा। कहा, इसकी जवाबदेही कंपनी पर होगी। 


 

Tags - Devendranath MahatoYashvi KumarialaryJharkhand News