logo

30 अप्रैल को होगा यादव महासम्मेलन, तैयारी जोरों पर

kailash1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राजधानी रांची में 30 अप्रैल को YBN स्कूल धुर्वा में यादव महासम्मेलन का आयोजन होना है। इस आयोजन को भव्य व ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर है। श्रीकृष्ण विकास परिषद का 8 वां स्थापना वर्ष सह वार्षिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए परिषद ने 25 अप्रैल मंगलवार को समिति के प्रमुख सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक मुख्य संरक्षक कैलाश यादव के नेतृत्व में की गई। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली गई। इसके साथ ही तमाम लोगों से जिम्मेवारियों के विषय पर चर्चा किया गया। 

अतिथियों का झारखंडी संस्कृति के तहत किया जाएगा स्वागत

बताया गया कि महासम्मेलन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए परिषद द्वारा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के सम्मानित 50 प्रमुख लोगों का समूह बनाकर आयोजन समिति का गठन किया गया है। कार्यक्रम के संबंध में कैलाश यादव ने कहा कि देश प्रदेश से आमंत्रित सभी अतिथियों को झारखंडी संस्कृति के तहत ढोल नगाड़े और नागपुरी नृत्य के साथ स्वागत किया जाएगा।

झारखंड के 24 जिलों से हजारों लोग होंगे शामिल

इस दौरान बताया गया कि इस अवसर पर विशेष रूप से नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड दहल के राजनीतिक सचिव पूनम यादव, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो सांसद गिरधारी यादव, सुखराम यादव,पूर्व सांसद साधु यादव,विधायक उमाशंकर अकेला, अमित यादव,सुदय यादव, झा. बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष काजल यादव, यूपी के पूर्व मंत्री राजेश यादव, मोहित यादव, सागर यादव लोहिया एवं अनेक सामाजिक संगठन प्रबुद्ध नागरिक के अलावा कई डॉक्टर, प्रोफेसर सहित झारखंड के 24 जिलों से हजारों लोग शामिल होंगे। बैठक में सुरेश राय सुधीर गोप मैनेजर राय चंदेश्वर प्रसाद नंदन यादव सिंटू यादव रंजन यादव बबन यादव उमेश यादव सुनील यादव रामइकबाल चौधरी रामकुमार यादव कुंदन यादव ललन यादव विमल यादव विजय यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT