logo

राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले लोजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान 

sant13.jpg

रांची 
लोक जनशक्ति पार्टी आर के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने अपने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रधान, प्रवक्ता उमेश तिवारी और आईटी सेल अध्यक्ष अभिषेक राय भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद बिरेन्द्र प्रधान ने कहा कि यह औपचारिक भेंट थी, जिसमें राज्य के विकास और रोजगार के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने राज्यपाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि संतोष गंगवार एक अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने आठ बार लोकसभा चुनाव जीता है और कई बार केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवाएं दी हैं। उनके अनुभव से राज्य को फायदा होगा।


 

Tags - LJP Virendra Pradhan Governor Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News