logo

द्वितीय विश्व मलखंब प्रतियोगिता 2023 : रांची के अजय झा को तकनीकी अधिकारी के रूप में किया गया नियुक्त

MAKAHAMB1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भूटान में द्वितीय विश्व मलखंब प्रतियोगिता 9 से 12 मई तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता को सफल संचालन के लिए झारखंड से एकमात्र तकनीकी अधिकारी के रूप में अजय झा को नियुक्त किया गया है। अजय झा रांची के धुर्वा स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के शिक्षक हैं। झा को 8 मई को रिपोर्ट करना है। झा झारखंड के पहले तकनीकी अधिकारी हैं जिन्होंं ने लगातार दो बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं नेशनल गेम्स गुजरात में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वहीं, अजय झा 6 मई को रांची से भूटान देश के लिए प्रस्थान करेंगे । जानकारी के मुताबिक झा झारखंड में मलखंब खेल के संस्थापक एवं वर्तमान में झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव के रूप में दायित्व निर्वाह कर रहे हैं। इसके साथ ही वे झारखंड में लगातार मलखंब खेल को सभी जिलों में आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं।    

बंगीय सांस्कृतिक परिषद ने दी बधाई

झा को द्वितीय विश्व मलखंब प्रतियोगिता को सफल संचालन के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त किए जाने पर बंगीय सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष सुकृत भट्टाचार्य, महासचिव विकास कुमार राय, विधालय सचिव सजल बनर्जी, कल्याण सचिव मोनी पोद्दार, विधालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मंजू रानी डे, जगदीश सिंह जग्गू,आशुतोष द्विवेदी, अवधेश ठाकुर, गौरव अग्रवाल, श्रीमती अपराजिता मिश्रा, वंदना चौबे, डॉ० मंजू कुमारी सिन्हा, अखिलेश्वर उपाध्याय, चन्द्र कान्त लाल एवं कई गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं। रंजन, अखिलेश्वर उपाध्याय, चन्द्र कान्त लाल एवं कई गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT