logo

पति ने नहीं दिलाई दशहरे में नई साड़ी, महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम 

DEATH8.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के दुमका जिले के बागझोपा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां एक महिला ने पति से नाराज होकर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान सेंदो देवी के रूप में हुई। उसने अपने पति से दशहरे में नई साड़ी मांगी थी। लेकिन पति ने उसे साड़ी नहीं दिलाई। इसी बात से नाराज होकर पत्नी ने यह कदम उठाया। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पति एक  ट्रैक्टर ड्राइवर है। मृतका के 2 छोटे बच्चे भी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज आत्महत्या दुमका Jharkhand News Jharkhand Hindi News Suicide Dumka