द फॉलोअप डेस्क
भवनाथपुर में प्रखंड समन्वयक के पद पर कार्यरत मो० सेराज अंसारी की घर जाने के क्रम में गोली मार कर निर्मम हत्या हुई थी। जिस कारण प्रधानमंत्री राज्य आवास कर्मी संघ ने 17 से 19 जुलाई तक सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया गया है। संध ने कहा है कि वो कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल की अवधि में जिला एवं प्रखंड स्तरीय PMU आवास कर्मी अपने जिला मुख्यालय में धरने पर रहेंगे। उनकी मांग है कि आवास कर्मियों के भविष्य के सुरक्षा के लिए उनका हेल्थ इंसुरेंस कराया जाए। उस आंदोलन की जानकारी डीडीसी को ज्ञापन सौंप कर दिया। उनका कहना है कि ग्रामीण विकास मंत्री से छः माह पूर्व संचिका में हेल्थ इंसुरेंस एवं ई०पी०एफ० की स्वीकृति मिलने के बावजूद भी अबतक इस दिशा में विभागीय स्तर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N