logo

JBKSS : देवेंद्रनाथ महतो की विचारधारा से परास्त करेंगे विरोधी दलों को- प्रत्याशी दामोदर हांसदा

d_mahto1.jpeg

रांची 

जमशेदपुर लोकसभा से JBKSS समर्थित प्रत्याशी दामोदर सिंह हांसदा ने आज कहा कि देवेंद्रनाथ महतो की विचारधारा से विरोधी दलों को परास्त करेंगे। हांसदा ने आगे कहा कि तापमान बढ़ने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में चहल कदमी बढ़ गई है। विशेष रूप से राजधानी रांची में इंडिया एलायंस और एनडीए के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपना जोर लगा दिया है। कहा, JBKSS इन सबका सामना करने के लिए तैयार है।  

16 दिनों से होटवार जेल में हैं देवेंद्रनाथ महतो 

हासंदा ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति समर्थित निर्दलीय लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो पिछले 16 दिनों से होटवार जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। विचारधारा की लड़ाई को मजबूती देते हुए हम यहां से लेकर जमशेदपुर तक मोर्चा संभाल रहे हैं। कहा ये वोट की नहीं विचारधारा की लडाई है। हम इसे जीतेंगे, इसमें किसी को शंका नहीं होनी चाहिए। 

इन्होंने शुरू किया प्रचार 
बताते चलें कि रांची लोकसभा में चुनावी प्रचार प्रसार के लिए केंद्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष दमयंती मुंडा, कुर्मी विकास मोर्चा के अध्यक्ष शीतल ओहदार, झारखंड पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर महतो, पंचपरगना फाइटर के केंद्रीय अध्यक्ष ललित महतो द्वारा चुनावी प्रचार शुरू कर दिया गया है। आज सोमवार को सिल्ली, राहे, नामकुम, ओरमांझी एवं नीमडीह प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Devendranath MahatoJBKSSRANCHI LOKSABHADamodar Hansda