logo

ईशा आलिया मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, हथियार सप्लायर को दबोचा

isha_alia2.jpg

रांची:
नागपुरी फिल्म अभिनेत्री ईशा आलिया के मर्डर केस में बंगाल पुलिस ने हथियार सप्लायर के गिरफ्तार कर लिया गया है। आलिया के पति को हथियार उपलब्ध उसके दोस्त मोहित ने कराई थी। पुलिस ने आरोपी को रांची के शास्त्री नगर से गिरफ्तार किया था। बता दें कि ईशा आलिया कि उसके उसके पति प्रकाश अलबेला द्वारा कोलकाता में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


फेसबुक चैट और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पकड़ा गया 
मोहित को ईशा के पति प्रकाश के साथ फेसबुक चैट और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश ने आलिया की हत्या से 1 सप्ताह पहले तक मोहित से बात की थी। दोनों ने मिलकर मर्डर की पूरी प्लानिंग की थी। पश्चिम बंगाल पुलिस मोहित को शुक्रवार (27 जनवरी) को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले गई है। कॉल डिटेल और प्रकाश से कनेक्शन के चलते आरोपी मोहित गिरफ्तारी से ईशा आलिया हत्याकांड का पर्दाफाश जल्द हो सकता है।


28 दिसंबर को हुई थी हत्या
बता दें कि 28 दिसंबर को ईशा आलिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी पति प्रकाश ने पुलिस को लूटपाट की घटना सुनाकर गुमराह करने की कोशिश की थी। शुरूआती जांच के बाद आलिया के पति प्रकाश को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं उसके कनेक्शन के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT