logo

गांव की सरकार  : 21 जिलों के 72 प्रखंडों में हो रहा है मतदान, पहले चरण के लिए वोटिंग

huiuo.jpg

रांचीः
झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज से शुरू हो गया है। 21 जिलों में 52 लाख 22 हजार 815 मतदाता गांव की सरकार चुनने के लिए वोट कर रहे हैं। मतदान को देखते हुए 1117 ग्राम पंचायतों में 14,079 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम हैं। पहले चण के मतदान में मतदान में 30 हजार 221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। जिनमें 17,437 महिला उम्मीदवार हैं।  पहले फेज की मतगणना 17 मई को होगी। कोडरमा, जामताड़ा व खूंटी को छोड़कर शेष 21 जिलों के 72 प्रखंडों के 1,117 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। पहले फेज में जिन 14,079 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा है उनमें 5,704 संवेदनशील तथा 5,450 अति संवेदनशील हैं। पहले फेज में जिन 16,757 पदों के लिए चुनाव होगा इसके अंतर्गत 146 पद जिला परिषद सदस्य के लिए, मुखिया के 1,127 पद,  के अलावा 1,405 पद पंचायत समिति सदस्य के लिए और 14,079 पदों पर ग्राम पंचायत सदस्यों का है। 

 

इन जिलों में हो रही 
झारखंड के 21 जिलों के 72 प्रखंड की 1,127 पंचायतों में वोटिंग हो रही है।  इसके अंतर्गत रांची के अलावा दुमका, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले में मत डाले जा रहे हैं। 


इन 72 प्रखंडों में मतदान
रांची – बुंडू, राहे, सोनाहातू और तमाड़
दुमका- रामगढ़, गोपीकांदर, काठीकुंड और शिकारीपाड़ा
धनबाद तोपचांची, टुंडी और पूर्वी टुंडी
बोकारो – गोमिया और पेटरवार
रामगढ़ – दुलमी, चितरपुर और गोला
लोहरदगा – पेशरार और किस्को
गुमला- रायडीह, सिसई और भरनो
सिमडेगा- कुरडेग, केरसई, बोलबा और पाकरटांड़
पश्चिमी सिंहभूम- बंदगांव, चक्रधरपुर, सोनुआ और गोइलकेरा
सरायकेला-खरसावां- ईचागढ़, कुकड़ू, नीमडीह और चांडिल
पूर्वी सिंहभूम- घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया और गुड़ाबांधा
गढ़वा – चिनियां, रंका, रमकंडा, भंडरिया और बड़गड़
पलामू – मोहम्मदगंज, हैदरनगर, हुसैनाबाद, पिपरा, हरिहरगंज और उटारी रोड
लातेहार- सरयू, लातेहार और चंदवा
चतरा – प्रतापपुर, कुंदा और चतरा
हजारीबाग- चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा और पदमा
गिरिडीह – जमुआ, गिरिडीह और गांडेय
देवघर- देवघर, मोहनपुर और देवीपुर
गोड्डा- गोड्डा, पोड़ैयाहाट और सुंदरपहाड़ी
साहिबगंज- बोरियो, पतना और बरहरवा
पाकुड़- पाकुड़