logo

2003 की मतदाता सूची अब ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध

VOTER_ID.jpg

रांची
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने 2003 में हुए विशेष पुनरीक्षण के बाद तैयार मतदाता सूची को सार्वजनिक कर दिया है। यह सूची अब ऑनलाइन देखी जा सकती है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड की वेबसाइट https://ceojh.jharkhand.gov.in/mrollpdf1/aceng.aspx पर लिंक उपलब्ध है। राज्य के मतदाता 18 सितंबर 2025 से अपने क्षेत्र के बीएलओ, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) के कार्यालय में सूची की प्रिंट कॉपी भी देख सकेंगे। बाहर रहने वाले मतदाता, जो दूसरे राज्यों की मतदाता सूची में जुड़ चुके हैं, वे उस राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर अपना नाम देख सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग का कहना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से न छूटे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News