logo

महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए जा रहे दूरदर्शी कदम

dipika-0.jpg

द फॉलोअप डेस्क

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि झारखंड सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच और जन-केंद्रित नीतियों ने राज्य को विकास की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त किया है। ग्रामिण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की सक्रिय पहल और समर्पण के परिणामस्वरूप महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। वर्ष 2021-22 में जहाँ महिलाओं की भागीदारी 45-61 प्रतिशत के बीच थी, वहीं अब यह बढ़कर 51.09 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है  । यह उपलब्धि दर्शाती है कि सरकार की योजनाएँ न केवल जन-जीवन में बदलाव ला रही हैं, बल्कि महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त भी बना रही हैं।

स्वयं सहायता समूहों, बागवानी, पशुपालन और अन्य लिवलीहुड कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है, उसने गाँव-गाँव में विकास की नई धारा प्रवाहित की है। आज झारखंड की महिलाएँ केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि समाज की परिवर्तनकारी धुरी और नेतृत्वकर्ता बन रही हैं। मुख्यमंत्री और मंत्री का साझा संकल्प यही है कि हर गाँव में विकास और हर महिला को सशक्तिकरण का अधिकार सुनिश्चित हो। यही संकल्प झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।

Tags - Jharkhand Rural Development Minister Deepika Pandey Singh Women Empowerment