द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग में वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और उसका म्यूटेशन कराने के आरोपी ऑटोमोबाइल शो रुम के मालिक विनय सिंह का रांची, गुमला और हजारीबाग स्थित उनका शो रुम का ताला बंद ही रहेगा। विनय सिंह ने गुमला के आलावा रांची के डिबडीह स्थित मोटोजेन और हजारीबाग स्थित नेक्सजेन महिंद्रा के शोरूम को सील मुक्त करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका दोनों शो-रुम एसीबी ने पिछले दिनों सील कर दिया था। हाईकोर्ट में जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने विनय सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए आज एसीबी की दलीलों के बाद उसे खारिज कर दिया। वन भूमि घोटाले के आरोप में विनय सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं।

मालूम हो कि कोर्ट ने पिछले दिनों विनय सिंह के दोनों शो रुम का ताला खोलने का आदेश दिया था। लेकिन आज सुनवाई के दौरान एसीबी के वकील सुमित गाड़ोदिया ने शो रुम खोले जाने का विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि शो रुम खुलने से जांच प्रभावित हो सकता है। साक्ष्य नष्ट किए जा सकते हैं। विनय सिंह द्वारा दायर याचिका मेंटेनेबल नहीं है। विनय सिंह की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और ऋषभ कुमार ने पक्ष रखा वहीं ACB की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुमित गडोड़िया ने बहस की।
