logo

JPSC : कटऑफ मार्क्स से 19 नंबर अधिक लाकर भी छंट गए विकास कुमार गुप्ता

gupta.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा निवासी विकास कुमार गुप्ता( रौल नंबर-23317468) 11 वीं से 13 वीं जेपीएससी परीक्षा में 19 नंबर अधिक लाने के बाद भी छंट गए। गुप्ता को अपनी श्रेणी(अंधापन) में 575.75 मार्क्स आए। लेकिन इनका सलेक्शन नहीं हुआ। वहीं 556.75 मार्क्स लाने वाले का सलेक्शन हो गया। तीन सितंबर को जेपीएससी द्वारा कटऑफ मार्क्स जारी किया गया है। उसमें इन्हें मुख्य परीक्षा में 519.75 और इंटरव्यू में 56 मार्क्स प्राप्त हुआ है। लेकिन कटऑफ मार्क्स सीट पर यह कहते हुए जेपीएससी ने इन्हें असफल घोषित कर दिया कि -PH Certificate is not a prescribed format as per para-8 advertisement. अब दिलचस्प यह है कि उसी कटऑफ सर्टिफिकेट में जेपीएससी ने यह भी लिखा है-Provisionally selected for document verification and interview. इससे स्पष्ट है कि विकास कुमार गुप्ता को उनके डोक्युमेंट वेरीफिकेशन एवं इंटरव्यू के लिए सलेक्ट किया गया। उसी आधार पर गुप्ता का 18 जून 2025 को डोक्युमेंट वेरीफिकेशन भी हुआ। 


अब सवाल उठता है कि अगर डोक्युमेंट वेरीफिकेशन के दौरान गुप्ता का पीएच सर्टिफिकेट प्रेसक्राइब्ड फॉरमेट में नहीं था तो इसके सुधार के लिए जेपीएससी ने कोई लिखित निर्देश दिया। दिया तो वह निर्देश कहां हैं। हालांकि सच यह है कि डोक्युमेंट वेरीफिकेशन करने वाले अधिकारी लिखित रूप में इस तरह का कोई निर्देश नहीं देते। वे मौखिक रूप से अभ्यर्थी को उनके सर्टिफिकेट में पायी गयी गड़बड़ियों को नोटिस में लाते हैं। साथ ही उसे सुधार के लिए एक सप्ताह का समय भी देते हैं। लेकिन गुप्ता को इस तरह का कोई निर्देश भी नहीं दिया गया और न सुधार का मौका। अब अधिक नंबर लाकर भी गुप्ता दर दर भटक रहे हैं। जेपीएससी कार्यालय का भी चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन इनकी कोई सुननेवाला नहीं है। अब कोर्ट से ही न्याय प्राप्त करना इनकी मजबूरी है।


सीएमओ गढ़वा से जारी है गुप्ता का पीएच सर्टिफिकेट
चीफ मेडिकल अफसर गढ़वा द्वारा 13 जून 2023 को विकास कुमार गुप्ता का पीएच सर्टिफिकेट निर्गत है। सर्टिफिकेट का क्रमांक-जेएच 0110219880078155 है। इस सर्टिफिकेट में गुप्ता के रेटिना में प्रॉब्लम की बात कही गयी है। 70 फीसदी अंधापन का भी स्पष्ट उल्लेख है।
 

Tags - Jharkhand JPSC error discrepancy PH certificate document verification