logo

रांची से कोलकाता के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ने जारी की टाइमिंग और रूट

vande_bharat_pic.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची से कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से इंतजार कर रहे रेल यात्री अब वंदे भारत एक्सप्रेस से रांची से हावड़ा का सफर चंद घंटों में पूरा कर सकेंगे। दरअसल जब से राजधानी रांची से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की परिचालन शुरू हुई, तब से रांची से कोलकाता जाने वाले यात्री भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब वह इंतजार खत्म हो चूका है रेलवे ने रांची से हावड़ा के लिए चलाये जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का समय और रूटीन जारी कर दिए हैं।


जानें क्या है समय सारणी
बता दें की यह ट्रेन साप्ताहिक चलेगी। सुबह 5.20 मिनट से रांची रेलवे स्टेशन से खुलकर बोकारो, धनबाद और आसनसोल रुट से चलकर 11.55 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी। वहीं हावड़ा से दोपहर 3:30 बजे खुलेगी। इसके बाद ट्रेन आसनसोल,धनाद,बोकारो रुरते हुए रात 10:10 में रांची पहुंचेगी।


इतना हो सकता है किराया
वहीं किराए की बात करें तो अभी तक इसपर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि वंदे भारत का किराया उससे 30 प्रतिशत ज्यादा होगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N