द फॉलोअप डेस्क,रांची
प्रदेश राजद अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव ने ऊषा यादव को नियुक्ति पत्र देकर रांची जिला राजद महिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि ऊषा यादव एक कर्मठ, लगनशील, शिक्षित एवं काफी प्रखर महिला नेत्री है। पार्टी की ओर से इन्हें जिला महिला अध्यक्ष मनोनीत कर मान सम्मान देने काम किया है। उम्मीद है कि ये राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव की विचारधारा एवं नीति सिद्धांत को मजबूत करेंगे और युवा आइकॉन तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करेगी।
