logo

हज़रत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का उर्स कल से 

baba5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
डोरंडा स्थित हज़रत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 218वां सालाना  उर्स कल  11 सितंबर दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है। उर्स 15 सितंबर तक चलेगा। दरगाह कमेटी के अनुसार उर्स में मुख्य संरक्षक  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मुख्य अतिथि  पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू होंगे। दरगाह कमेटी की ओर से  सांसद महुआ माजी, नगर विकास सह पर्यटन मंत्री सुदिवय कुमार सोनू, स्वास्थ्य मंत्री मंत्री इरफ़ान अंसारी, श्रम मंत्री संजय यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक निशात आलम, विधायक राजेश कच्छप, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, जेएमएम के वरिष्ठ नेता सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य  एवं पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता, डीसी मंजू नाथ भजंत्री, डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिंहा, एसडीएम रांची उत्कर्ष कुमार, नगर प्रशासक सुशांत गौरव, सिटी एसपी अजीत कुमार, हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा , डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद एवं अन्य को उर्स में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। 


उर्स को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मनोरंजन के लिए उर्स में इस बार अलग अलग तरह के झूले लगाए जा रहे है। उर्स में 14 एवं 15 सितंबर दिन रविवार एवं सोमवार को मुंबई से आए हुए कव्वाल अज़ीम नाज़ा और जुनैद सुलतानी के बीच महामुकाबला होगा। 14 सितंबर को चादर पेशी के रस्म और कव्वाली के मंच का उद्घाटन राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू करेंगे। जिसमें दिशोम गुरु की याद में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। दरगाह कमिटी की ओर से अध्यक्ष अयूब गद्दी, महासचिव मो. जावेद अनवर,  उपाध्यक्ष रिज़वान हुसैन, उप सचिव जुल्फिकार अली भुट्टो व मो. सादिक, माडिया प्रभारी शाहिद खान एवं समीर हेज़ाजी अतिथियों को निमंत्रण देनेवालों में शामिल रहे।

Tags - Jharkhand Ranchi Urs of Hazrat Risaldar Baba will run from 11 to 15 September