logo

छात्र छात्राओं की समस्या का निदान जल्द करे विश्वविद्यालय प्रशासन- आजसू 

ajsu_3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलसचिव नमिता सिंह एवं छात्र संकाय अध्यक्ष डॉ० मो० अब्बास से मिलकर आजसू) के सदस्यों ने 5 सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस दौरान अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के सदस्य विश्वविद्यालय प्रभारी अभिषेक झा भी मौजूद रहे।


मांग जल्द पूरी हो नहीं तो आजसू करेगी चरणबद्ध आंदोलन 
मौके पर  विश्वविद्यालय प्रभारी अभिषेक झा ने  कहा की अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) छात्रहित में आपसे निवेदन करती है की उपरोक्त सभी मांगों को संवेदनशीलता के साथ पहल कर जल्द से जल्द पूरी की जाए अन्यथा आजसू छात्रहित विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी।


 क्या है उनकी मांग

  •  CA/IT विभाग के कोर्डिनेटर का कार्यकाल पूरा हो चुका है, इसलिए अविलंभ नए कोर्डिनेटर को नियुक्त किया जाए 
  •   विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सेल को दुरुस्त किया जाए ताकि विद्यार्थियों को प्लेसमेंट में बैठने का मौका मिले एवं अच्छी कंपनियों में रोजगार मिले 
  •  विश्वविद्यालय परिसर में साइकिल स्टैंड सेड का निर्माण अतिशिग्र किया जाए
  • विश्वविद्यालय में कैंटीन को अतिशीघ्र चालू किया जाए
  • विश्वविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद अविलंभ छात्र संघ चुनाव तिथि की घोषणा की जाए 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N