द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पीए (निजी सचिव) शिव कुमार के बेटे ने सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम रोहित कुमार बताया जा रहा है।. उसकी उम्र करीब 26 साल थी। रोहित के फांसी लगाए जाने की जानकारी परिजनों को सुबह तब हुई जब उसका कमरा बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस टेल्को सेक्टर मार्केट स्थित क्वार्टर नंबर के 2-50 पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि रोहित ने कमरे की छत पर लगे पाईप पर पर्दे के सहारे फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दो भाईयों में बड़ा था रोहित
रोहत दो भाईयों में बड़ा था। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त पर मां और पिता मौजूद थे। जबकि, छोटा भाई दिल्ली में पढ़ाई करता है। बताया जा रहा है कि पिता शिव कुमार रात में काम कर घर लौटे, खाना खाकर सोने चले गए थे। सुबह में रोहित के आत्महत्या की जानकारी उन्हें मिली।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT