logo

आज धनबाद आ रहे हैं केंद्रीय कोयला मंत्री, BCCL की परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण, कर सकते हैं कई घोषणाएं 

coal_minister.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी का आज झारखंड दौरा है। कोयला मंत्री आज बीसीसीएल का दौरा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार वह सुबह 10 बजे विशेष विमान से दुर्गापुर पहुंचेगे। इसके बाद वहां से सड़क मार्ग से धनबाद के लिए रवाना होंगे। कोयला मंत्री का यह बीसीसीएल दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। अपने इस दौरे में कोयला मंत्री बीसीसीएल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान झरिया मास्टर प्लान पर भी चर्चा होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि कोयला मंत्री कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। वहीं उनके आगमण को लेकर तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। 


सेंद्रा बांस जोड़ में आग की स्थिति को नजदीक से देखेंगे
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कोयला मंत्री ने इस बार झरिया क्षेत्र का दौरा करने का कार्यक्रम तय किया है। इसमें बीसीसीएल की बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण करने की योजना है।कोयला मंत्री के 81 अति खतरनाक अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में से कुछ क्षेत्रों में जाने व ऐना व सेंद्रा बांस जोड़ में आग की स्थिति को नजदीक से देखने की भी योजना है।


साउथ तिसरा क्षेत्र का भी करेंगे दौरा 
 कोयला मंत्री लोदना क्षेत्र के नार्थ तिसरा व साउथ तिसरा क्षेत्र का दौरा करेंगे। यहां भूमिगत आग के बीच कोयला खनन, वाशरी निर्माण, भावी योजना पर हो रहे कार्य योजना की समीक्षा भी करेंगे। आग के किनारे ही लोगों को बसेरा बन हुआ है। कैसे लोग जीवन जी रहे कोयला मंत्री यह भी दौरे के क्रम में देखेंगे। तैयारी को लेकर हुई बैठक में तकनीकी निदेशक संचालन उदय अनंत कावले, डीपी मुरली कृष्णा रमैय्या, डीएफ राकेश कुमार सहाय सहित विभिन्न विभाग के एचओडी मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N