logo

प्रशाखा पदाधिकारी की मौत मामले में संघ ने लगाई न्याय की गुहार, प्रधान सचिव को लिखा पत्र 

ACC.jpg

रांची 
झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। संघ ने कहा है कि 22 अप्रैल, 2024 की शाम को मोरहाबादी मैदान, रांची में हुई सडक दुर्घटना में झारखंड सचिवालय सेवा के प्रशाखा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई। साथ ही हादसे में उनकी पत्नी गभीर रूप से घायल है। कुछ अन्य व्यक्ति भी इस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। मांग की गयी है कि इस हादस़े की जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके। 

क्या लिखा है लेटर में 

संघ ने आगे कहा है कि आरोपी व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने की सूचना मिली है। इसी के कारण यह दुर्घटना हुई है। संघ ने कहा है, मोरहाबादी मैदान क्षेत्र पिछले कई दिनों से शराब और अन्य मादक पदार्थ केन्द्र बना हुआ है। इस प्रकार के घटना की पुनरावृति को रोकने के लिए यह आवश्यक है कि दुर्घटना की जांच सही दिशा में हो। दोषी व्यक्ति को कड़ी सजा मिले और समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए। पत्र की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेश, रांची उपायुक्त औऱ रांची एसपी के साथ अन्य अधिकारियों को प्रेषित की गयी है। 

ये है पूरा मामला 

बता दें कि सोमवार 22 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में डोरंडा नेपाल हाउस स्थित जल संसाधन विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह की मौत हो गयी। वहीं प्रशाखा पदाधिकारी की पत्नी समेत अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि कि प्रशाखा पदाधिकारी अपनी पत्नी के साथ इवनिंग वॉक पर निकले थे। तभी यह हादसा हो गया। जिसमें उनकी मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों में प्रशाखा पदाधिकारी की पत्नी मधु रानी, मोरहाबादी की सरिता देवी, संतोष कुमार एवं एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Branch OfficerROAD ACCIDENTDEATHPrincipal Secretary