logo

रेलवे अधिकारी के बंगले से पंखा चुराकर भाग रहे थे दो युवक, गार्ड ने पकड़ा

CHOR3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद जिले के रांगाटांड़ स्थित रेलवे अधिकारी के सरकारी आवास में गुरुवार देर रात चोरी का प्रयास किया गया। सुरक्षा गार्ड की सतर्कता के कारण दो में से एक युवक मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। घटना के बाद सुरक्षा गार्ड प्रेम नाथ हेंब्रम की शिकायत पर धनबाद थाना में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में गार्ड ने बताया कि वह रात में ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान दो युवक बाउंड्री वॉल फांदकर बंगले परिसर में घुसे और पंखा चोरी कर भागने लगे। पीछा करने पर एक युवक पकड़ा गया, जिसकी पहचान पप्पू दास, निवासी भूदा, के रूप में हुई। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपने साथी का नाम विक्की पासवान बताया, जो सिजुआ का रहने वाला है। पुलिस ने पप्पू दास को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।