logo

Ranchi : मंडा पूजा के दौरान दो युवक की गोली मारकर हत्या, तीसरा रिम्स में भर्ती..

crimr1.jpg

रांचीः
राजधानी रांची में इनदिनों गोली मारकर हत्या कर देना जैसे कोई आम बात हो गई है। आए दिन सरेआम गोलीबारी कर लोगों की जान ले ली जा रही है। ताजा मामला चान्हो थाना क्षेत्र स्थित रामदगा, चामा की है जहां, मंडा पूजा में दो युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं तीसरा युवक रिम्स में भर्ती है। मृतक में उमेश साहू के बेटे सागर साहू और राहुल साहू शामिल है। गोलीबारी से मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना मंगलवार देर रात 2 बजे की है। अपराधी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।


मंडा पूजा समिती का सदस्य था 

तीसरे युवक राजा साहू रिम्स में इलाजरत है। उसके हांथ में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि मृतक सागर साहू मंडा पूजा के आयोजन समिति में था। पूजा स्थल के पीछे कलाकार के रुकने के लिए जगह घेरा गया था। इसी क्रम में सूचना मिली कि पीछे कुछ युवक बदमाशी रहे हैं। सागर साहू पीछे मामला देखने गया, तो अपराधी उससे उलझ गये। दोनों के बीच मारपीट होने गयी। इसी दौरान अपराधी ने पिस्टल से गोली मार दी। गोली सागर साहू और राहुल साहू को मारा था। गोली की आवाज़ सुनकर राजा साहू पहुंचा, तो उसके भी हांथ में गोली मारी गई।