logo

क्राइम : पिस्कामोड़ गोलीकांड में शामिल 2 युवक गिरफ्तार, 500 रुपये के लिए की थी फायरिंग

rohiiiii.jpg

रांची: 
मंगलवार की शाम रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पिस्का मोड़ में एक युवक को गोली मारी गई थी जिसका इलाज चल रहा है। युवक का नाम रोहित है। इस कांड में 3 आरोपी शामिल थे। 2 की गिरफ्तारी हो गई है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। फिलहाल रोहित की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। 


500 रुपये के लिए विवाद 
रोहित के दोस्त ने बताया कि रोहित का सौरभ नाम के लड़के के साथ 500 रुपये को लेकर विवाद था। मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे देवी मंडंप रोड के पास रोहित अपने दोस्त के साथ खड़ा था। उसी समय सौरभ अपने 2 साथियो के साथ पहुंचा और रोहित पर गोली चला दी। गोली मारकर सौरभ फरार हो गया। बता दें कि रोहित डॉक्टर का बेटा है जो मेडिकल की तैयारी कर रहा है।  


पटना में रहकर कर रहा तैयारी
रोहित कुमार पटना में मेडिकल की तैयारी कर रहा था।  छुट्टी में वो अपने घर वापस आया था। उसका सौरभ के साथ पैसे के लेन देन को लेकर कोई विवाद था। सौरभ ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।