logo

झारखंड विधानसभा सचिवालय के दो पदाधिकारी हुए सेवानिवृत्त, दी गई विदाई

974.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा सचिवालय के दो पदाधिकारी धनेश्वर राणा (संयुक्त सचिव) और शिशिर झा (संयुक्त सचिव) मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विधानसभा सचिवालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित की गई। धनेश्वर राणा 9-12-1988 और शिशिर झा 1-12-1988 को बिहार विधानसभा में सहायक के पद पर  नियुक्त हुए थे। कैडर विभाजन के बाद दोनों पदाधिकारियों ने झारखंड विधानसभा में अपना योगदान दिया। धनेश्वर और शिशिर संवर्गीय पदसोपान में प्रोन्नति पाते हुए दिनांक 25-10-2013  को संयुक्त सचिव के पद पर आसीन हुए थे।

अच्छे स्वास्थ्य-उज्जवल भविष्य की कामना
दोनों पदाधिकारियों के सेवानिवृत्ति पर प्रभारी सचिव जावेद हैदर ने कहा कि ये अपने सेवाकाल में कुशल कार्य क्षमता एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाह किए हैं। सभा सचिवालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों के परिवार के लोगों ने भी काफी उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT