logo

समर अभियान कार्यक्रम की प्रगति के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, 5 जिलों ने लिया हिस्सा

nnnn.jpg

द फॉलोअप डेस्क
 समर अभियान कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षात्मक एवं तकनीकि प्रशिक्षण के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रोजेक्ट बिल्डिंग के सभागार में हुआ। इस दौरान राजेश्वरी बी, महानिदेशक, राज्य पोषण मिशन ने जिलों को प्रगति में सुधार लाने के लिए निर्देश दिया है। इस साथ ही बैठक में समर अभियान कार्यक्रम में नामांकित बच्चे, अति गंभीर कुपोषण श्रेणी से ठीक हुए बच्चें आदि पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। 


इन लोगों ने लिया हिस्सा
दो दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में राज्य के पांच जिला चतरा, सिमडेगा, प. सिंहभूम, साहेबगंज एवं लातेहार जिला के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका एवं समर अभियान के क्षेत्रीय प्रबंधक को समुदाय स्तर पर अति गंभीर कुपोषण के उपचार, संचार रणनीति, पोषण ट्रेकर आदि पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।बैठक में  अरसद जमाल, अवर सचिव, राज्य पोषण मिशन के कर्मी, युनिसेफ के प्रतिनिधि, SCOE, RIMS के पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा भाग लिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N