logo

बाबा भीम भीमराव अंबेडकर की जन्मभूमि को नमन जिसने देश को महान राष्ट्रभक्त दिया: दीपक प्रकाश

0712.jpg

द फॉलोअप डेस्क
महू की पवित्र धरती को मैं सादर प्रणाम, नमन करता हूं। जिसने देश को एक महान राष्ट्रभक्त नेता, समाज सुधारक, संविधान निर्माता  और दलितों का मसीहा दिया। ये बातें झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कही। रविवार को अपने प्रवास के क्रम में उन्होंने मध्यप्रदेश के महू (इंदौर) स्थित भीम जन्मभूमि का दर्शन किया। इस अवसर पर प्रकाश को जन्मभूमि के  ट्रस्टी ने सम्मानित भी किया। दीपक प्रकाश ने कहा कि जिस विषम परिस्थितियों में बाबा साहब ने अपनी जीवन यात्रा प्रारंभ करके जीवन की ऊंचाइयों को छुआ वह राष्ट्र और समाज को प्रेरित करने वाला है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में जो सम्मान डॉ. भीमराव अंबेडकर को मिलना चाहिए था वह लंबी प्रतीक्षा के बाद एनडीए सरकार में मिल सका।

पंच तीर्थ के रूप में किया गया विकसित
भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न दिए जाने के अलावा बाबा साहब से जुड़े पांच स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया गया। इस संबंध में दीपक प्रकाश का कहना है कि सब काम एनडीए ने किया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब से जुड़े पांच स्थल जन्मभूमि महू
, दीक्षा भूमि नागपुर, चैत्य भूमि इंदुमिल मुंबई, वकालत की पढ़ाई स्थली लंदन एवं उनका निर्वाण स्थल हलीपुर दिल्ली को पंच तीर्थ के रूप में मोदी सरकार ने विकसित किया है। उन्होंने कहा कि देश के महान विभूति की जन्मस्थली का दर्शन सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT