logo

भाजपा की सरकार में फिर से आदिवासियों को अमन चैन से जीने का मौका मिलेगा: चंपाई सोरेन

NEWS2515.jpg

जमशेदपुर
भाजपा की ओर से सरायकेला में बुधवार को परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को सुनने के लिए सरायकेला की जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों को भाजपा की सरकार बनी तो फिर से अमन-चैन से जीने का मौका मिलेगा। परिवर्तन सभा में मौजूद भीड़ इस बात का सीधा संकेत दे रही है। मुझे झारखंड में काफी संघर्ष करने के बाद केवल पांच महीन के लिए सत्ता संभालने का मौका मिला। जिसमें आईने की तरह योजनाओं को स्वीकृत किया। जिस योजना के नाम पर सरकार आज अपनी छाती ठोकती है, उसे मैंने लाया था. चाहे बहाली हो या फ्री में बालू देना यह सारे काम मैंने किया। 


चंपाई सोरेन ने कहा कि आज आदिवासियों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। संताल परगना के लोगों ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद को स्वीकार नहीं किया। लेकिन, आज उसी धरती में बांग्लादेशी घुसकर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और सामाजिक व्यवस्था को तोड़ रहे हैं। इस घुसपैठ को सिर्फ बीजेपी ही रोक सकती है। चंपाई सोरेन ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक राज किया। लेकिन, आदिवासियों और मूलवासियों के बारे में कभी नहीं सोचा।झारखंड को अलग राज्य बनाना बीजेपी की ही देन है. बीजेपी ने आदिवासी और मूलवासी के दर्द को समझा और देश में तीन नये राज्य बनाए। चंपाई ने हो भाषा का जिक्र करते हुए कहा कि ओलचीकी भाषा को आठवीं अनुसूची किया गया है. हो भाषा को भी जल्द ही आठवी अनुसूची में शामिल किया जायेगा। इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है। 

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि बीजेपी ने झारखंड को अलग राज्य बनाया। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का श्रेय बीजेपी को जाता है। उन्होंने कहा कि कोल्हान में जितने भी गोलीकांड हुए सभी कांग्रेस के शासन काल में हुए। अगर माटी और जंगल बचाना है, तो परिवर्तन लाना है। राज्य की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जिस कांग्रेस ने अलग राज्य आंदोलन को दमन करने का काम किया आज उसी कांग्रेस के साथ झामुमो का प्रेम बढ़ रहा है। सांसद ने कहा कि आंदोलकारी नेता चंपाई सोरेन को पांच माह में सीएम से हटा कर जलील किया गया है।जिसका जवाब जनता देगी।


 

Tags - Tribals peace Champai Soren Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News