logo

रांची में भी ट्रेजरी घोटाला, पशुपालन विभाग से करीब 3.5 करोड़ की अवैध निकासी

treasury_scam_ranchi.jpg

रांची
रांची में ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है. पशुपालन विभाग से जुड़े ट्रेजरी से करीब 3.5 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का खुलासा हुआ है. इस मामले में विभाग के हेड क्लर्क मुनिंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि संजीव की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
3 सालों के ऑडिट में आंकड़ा 3 करोड़ के पार
पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. यह घोटाले का आंकड़ा पिछले तीन वर्षों के ऑडिट के आधार पर सामने आया है और आशंका जताई जा रही है कि यह राशि और बढ़ सकती है. इस संबंध में कोतवाली थाना में FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मुनिंदर को गिरफ्तार किया गया. वहीं संजीव अभी भी फरार है. पशुपालन विभाग के ट्रेजरी के DDO ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.

फर्जी बिल के जरिए करते थे घोटाला
जांच में सामने आया है कि फर्जी बिल, संदिग्ध भुगतान और दस्तावेजों में हेराफेरी के जरिए इस घोटाले को अंजाम दिया गया. आरोप है कि कर्मचारी अपने ही बैंक खातों में वेतन के नाम पर पैसे लेते थे और फर्जी बिल बनाकर अतिरिक्त राशि की निकासी करते थे. फिलहाल, इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.


 

Tags - Animal Husbandry scam in jharkhand ranchi Animal Husbandry Scam Treasury of Animal Husbandry Treasury of Animal Husbandry scam Treasury of Animal Husbandry Scam kotwali PS Treasury of Animal Husbandry Treasury of Animal Husbandry Scam Ranchi