द फॉलोअप, रांचीी
झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने आठ कार्यपालक अभियंता और तकनीकी सलाहकारों के अलावा 32 सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

कार्यपालक अभियंता
राम प्रवेश राम को चास से स्थानांतरित कर जामताड़ा में कार्यपालक अभियंता बनाया गया।
संजय प्रसाद को देवघर से स्थानांतरित कर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (मुख्यालय), रांची में कार्यपालक अभियंता (अनुश्रवण) के पद पर पदस्थापित किया गया।
अनिल प्रसाद गुप्ता को मेदिनीनगर से गढ़वा का कार्यपालक अभियंता बनाया गया।
राजमोहन सिंह को मेदिनीनगर में तकनीकी सलाहकार के पद पर पदस्थापित किया गया। साथ ही उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
अजय कुमार सिंह को दुमका से लोहरदगा का कार्यपालक अभियंता बनाया गया।
जितेन्द्र कुजूर को लोहरदगा से मुख्यालय, रांची में कार्यपालक अभियंता (अनुश्रवण) के पद पर भेजा गया।
चन्द्रेश्वर को रांची से देवघर में तकनीकी सलाहकार के पद पर पदस्थापित किया गया।
अनुप कुमार महतो को जामताड़ा से रांची अंचल में तकनीकी सलाहकार बनाया गया।

अधिसूचना में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर योगदान देना अनिवार्य होगा। हालांकि जिन कार्यपालक अभियंताओं की जिम्मेदारी देवघर श्रावणी मेला से जुड़ी है, वे मेले की समाप्ति के बाद ही नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे। आवश्यकता पड़ने पर सरकार बिना पूर्व सूचना के इस व्यवस्था में परिवर्तन भी कर सकेगी।
सहायक अभियंता
कौन अधिकारी अब कहां भेजे गए
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
|