logo

झारखंड-ओडिशा सीमा पर ट्रेलर ने बैलों की झुंड को रौंदा, 7 मवेशी की मौत, कई घायल

eee.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड-ओडिशा सीमा पर सड़क दुर्घटना हुई है। यहां एनएच 49 के जामशोला पुल पर शनिवार सुबह अनियंत्रित ट्रेलर ने बैलों की झुंड को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में सात बैलों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों के प्रयास से पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ट्रेलर चालक मौके पर फरार हो गया। जिसकी खोज जारी है। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामिणों ने सड़क जाम कर दिया।

मवेशियों को पश्चिम बंगाल के फेको हाट ले जाया जा रहा था 
 घटना ओडिशा के झारपोखरिया थाना क्षेत्र की है। मौके पर पहुंच कर  पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार इन बैलों को पशु तस्करों द्वारा ओडिशा से जामशोला पुलिया पार करते हुए झारखंड से होते हुए पश्चिम बंगाल के फेको हाट ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में पुल पर झारखंड से ओड़िशा की ओर जा रही ट्रेलर (NL 01 AD 5415) ने बैलों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सात बैलों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और कई मवेशी घायल हो गए।

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, आवागमन ठप
 वहीं इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण पशु तस्करी को रोकने की मांग करने लगे। सूचना मिलने के बाद बहरागोड़ा थाना प्रभारी सनत कुमार तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर जाम कर हटाया। बता दें कि जमशेदपुर के रास्ते से पशु तस्करी की घटनाएं पूर्व में भी सामने आती रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N