रांची
आज के कलयुग में भी अगर लोग ईमानदारी दिखाएं तो लोग उन्हें कलयुग का फरिश्ता कहेंगे। ऐसा ही एक वाकिया इस कलयुग के जमाने में पेश आया है। रांची के कांटाटोली चौक में तैनात ट्रैफिक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने ईमानदारी और सच्ची निष्ठा का प्रदर्शन किया है। ट्रैफिक एएसआई धर्मेंद्र सिंह को कांटाटोली चौक में एक महिला का बैग लावारिस हालत में मिला।
इस समय रोज की तरह पुलिस के द्वारा ट्रैफिक कंट्रोल किया जा रहा था। तभी कांटाटोली में तैनात यातायात पुलिस धर्मेंद्र सिंह को एक पर्स गिरा हुआ मिला। पुलिस ने पर्स को अपने कब्जे में ले लिया। इसमें 1200 रुपए और कई दस्तावेज के अलावा और भी काफी चीजें थीं। कांटाटोली चौक पर तैनात धर्मेंद्र कुमार सिंह ने काफी खोजबीन कर महिला को ढूंढा और उसे पर्स लौटा दिया। महिला अपना पर्स पाकर काफी खुश हुई और सभी ट्रैफिक जवानों को धन्यवाद के साथ ढेर सारी दुआए दीं। महिला ने पुलिस की सराहना की और कहा कि नगदी से ज्यादा जरूरी उनके दस्तावेज थे, जिसके गुम होने से वह परेशान थी।