logo

Ranchi : फोन पर गर्लफ्रेंड को बताया की वह कर्ज में डूब गया है, फिर कर ली जीवनलीला समाप्त

fansi.jpg

रांचीः
रांची के धुर्वा जेएन कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मरने से सौरभ ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को कॉल करके सब कुछ बताया। उसके बाद वो फंदे से झूल गया। गर्लफ्रेंड बार-बार सौरभ को कॉल करती रही लेकिन सौरभ ने फांसी लगा ली। सोमवार को सौरभ तिवारी का शव उनके मौसाबाड़ी के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्कूल कैंप स्थित एक घर से बरामद किया गया। 


कर्जदार हो गया था सौरभ 
जानकारी के मुताबिक वर्तमान में सौरभ पैसा फाइनेंस के अलावा जमीन का भी कारोबार करता था। बताया जा रहा है कि बाजार में उसका काफी पैसा फंस गया था। वह कर्जदार हो गया था। जिस वजह से वह डिप्रेशन में था, इसलिए उसने यह कदम उठा लिया है। जगन्नाथपुर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनो को सौंप दिया। 

 


गर्लफ्रेंड से होगी पूछताछ
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस प्रेम प्रसंग मामले में भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सौरभ की महिला दोस्त और परिजनो से पूछताछ की जाएगी। सौरभ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हर बात शेयर किया करता था। हर दिन दोनों की काफी बातें होती रहती थी। रविवार की रात भी सौरभ और उसकी महिला दोस्त से बातचीत हो रही थी। पैसा फाइनेंस और कर्ज में डूबने की बात हो रही थी। इसी क्रम में उसने महिला दोस्त से खुदकुशी करने की भी बात की। इसके बाद उसने फोन काट दिया। मामले में सौरभ के बड़े भाई अशोक तिवारी के बयान पर जगन्नाथपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।