logo

मांडर उपचुनाव  : नॉमिनेशन की आज आखिरी तारीख, बीजेपी प्रत्याशी गांगोत्री कुजूर भरेंगी पर्चा

GANGOTRI.jpg

रांची : 

मांडर उपचुनाव के लिए नामांकन करने की आज आखिरी तारीख है। बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर आज नॉमिनेशन करेंगी। कांग्रेस प्रत्याशी बंधु तिर्की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की ने 2 जून को ही नामांकन पत्र भर दिया था।  बीजेपी ने शनिवार को ही गंगोत्री कुजूर के नाम की घोषणा कर दी है। बता दें कि बीते गुरुवार को मांडर उपचुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक हुई थी। उस दिन भी गंगोत्री कुजूर के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा थी। इसके साथ पूर्व आईपीएस डॉ. अरुण उरांव और रांची की मेयर आशा लकड़ा के नाम की भी चर्चा थी लेकिन आखिरकार गंगोत्री कुजूर की नाम पर मुहर लगी। आज वह नामांकन करेंगी।


2019 में भी लड़ चुकी है चुनाव 
गौरतलब है कि गंगोत्री कुजूर मांडर विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पूर्व मंत्री देवकुमार धान को प्रत्याशी घोषित किया था। देवकुमार धान को झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बंधु तिर्की से चुनाव हार गये थे। 


कांग्रेस से शिल्पी नेहा तिर्की 
वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की उम्मीदवार होंगी। कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी का नामांकन भी करवा दिया है। गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सजा होने के बाद बंधु तिर्की की विधायकी चली गई थी। इसी वजह से खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना है। मांडर उपचुनाव के लिए 23 जून को वोटिंग होगी।