logo

गढ़वा में पुलिस पर पथराव मामले में 84 नामजद, 400 अज्ञात पर भी केस, 14 भेजे गए जेल

garwah_police_matter_news.jpg

गढ़वा
गढ़वा शहर थाना क्षेत्र के महुलिया गांव में पुलिस पर हुए पथराव मामले में 84 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. वहीं करीब 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. 
अब तक 14 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल
बता दें गढ़वा जिले के महुलिया मोड़ पर गुरुवार शाम पुलिस पर पथराव की घटना हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में 60 लोगों को मौके पर नामजद किया गया है, जबकि 24 मोटरसाइकिल वाहन मालिकों को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से हिरासत में लिए गए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसके अलावा मौके से 24 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार 14 लोगों को तत्काल जेल भेजा गया है और अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

Tags - Stone pelting on police in garwah garwah police Villagers Fight police Villagers Fight garwah garwah news in Hindi Latest Garwah News Stone pelting on police in garwah Throwing Stones on Police garwah news