logo

जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई: साइबर ठगी में लिप्त 3 गिरफ्तार

jam7.jpg

जामताड़ा
जामताड़ा, झारखंड: जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मिहिजाम थाना क्षेत्र के तलबेरिया गांव के जंगल में की गई। पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में की गई छापेमारी में तीनों को रंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुजेन्द्र राय (30), निर्मल राय (28) और विकास मंडारी (24) के रूप में हुई है, जो सभी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से सात मोबाइल फोन, नौ सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।


ठगी का तरीका:
जांच में सामने आया कि आरोपी "EaseMyDeal" ऐप के ज़रिए ठगी करते थे। ये लोग फर्जी कैशबैक ऑफर भेजकर लोगों से पैसे ऐप में ट्रांसफर करवाते, फिर उस पैसे से गिफ्ट कार्ड खरीदकर कमीशन पर बेचते थे। इसके अलावा, APK फाइल्स भेजकर भी लोगों को शिकार बनाते थे।
अपराध का इतिहास:
गिरफ्तार विकास मंडारी पूर्व में भी साइबर अपराध में लिप्त रहा है और करमाटांड़ थाना में वर्ष 2017 में दर्ज एक मामले में आरोपित है। इनका नेटवर्क बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उड़ीसा तक फैला हुआ था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
मामला दर्ज:
साइबर थाना जामताड़ा में कांड संख्या 31/25, दिनांक 23 अप्रैल 2025 के तहत BNS 2023 और IT Act की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। जामताड़ा पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध के खिलाफ उनकी मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest