नई दिल्ली
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डॉ. लकड़ा ने आयोग से जुड़े कार्यों की जानकारी दी और विशेष रूप से अनुसूचित जनजातियों से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में जनजातीय समाज के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए आयोग की गतिविधियों को साझा किया गया। राष्ट्रपति मुर्मु, जो स्वयं भी जनजातीय पृष्ठभूमि से आती हैं, ने आयोग की पहल की सराहना की और जनजातीय समुदायों के विकास हेतु निरंतर प्रयासों पर बल दिया।