द फॉलोअप डेस्क
रांची के मोरहाबादी मैदान में 10 दिवसीय (22 फरवरी से 3 मार्च) पर्यावरण मेला का आयोजन हुआ। इसके आयोजन में सक्रिय रूप से सहयोग देने के लिए मेला के संयोजक, सह-संयोजक, युगान्तर भारती, नेचर फाउंडेशन एवं एनएसएस के स्वयंसेवक को विधायक सरयू राय ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह में युगान्तर भारती के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पर्यावरण मेला के आयोजन सचिव अंशुल शरण ने सभी का आभार जताया। कहा, आप सबके महत्वपूर्ण योगदान के कारण ही पर्यावरण मेला का सफल आयोजन संभव हो पाया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि मेले के विभिन्न दिवस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश, डॉ. एस.एन. पाठक; अंबुजनाथ, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, सांसद गीता कोड़ा, विधायक सीपी सिंह, बिनोद कुमार सिंह, कुमार जयमंगल, समरी लाल, डॉ लंबोदर महतो के अलावा कई लोग आए थे।

अपने-अपने अनुभव किए साझा
सम्मान कार्यक्रम के पूर्व मेला समीक्षा बैठक सरयू राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मेला समिति के सभी संयोजकों एवं सह-संयोजकों ने भाग लिया। मेला संचालन के लिए मिले अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन पर अपने-अपने अनुभव साझा किया। सम्मान कार्यक्रम में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओ.एन. सिंह, आरयू के पूर्व कुलपति, प्रो. रमेश पांडेय, डॉ. एमके जमुआर, डॉ. ज्योति प्रकाश, रवीन्द्र सिंह, आर.पी. सिंह, राकेश सिंह, निरंजन सिंह, सुधीर कुमार, रामानुज शेखर, वीरेन्द्र सिंह, तापेश्वर केशरी, धर्मेन्द्र तिवारी, अशोक गोयल, आशुतोष राय, जयनंदु, मनोज सिंह, शिवानी लता, अंशुल शरण, आशीष शीतल के साथ युगान्तर भारती, नेचर फाउंडेशन एवं एनएसएस के सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT