logo

गुड न्यूज : इस बार हज यात्रा में मिलेंगी नई सुविधाएं, पढ़ें पूरी खबर

c.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सऊदी अरब इस साल हज सीजन के दौरान 20 लाख तीर्थयात्रियों का स्वागत करने के लिए तैयार है। सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ तौफीक बिन फवजान अल-रबिया ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है। सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, अल-रबिया ने पवित्र स्थलों पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए देश की विकास परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे के इस्तेमाल पर भी ध्यान केंद्रित किया।

ये भी पढ़ें :गणतंत्र दिवस : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू झारखंड पुलिस के 22 अधिकारियों को करेंगी सम्मानित

 

कोरोना काल के बाद दोबारा शुरू हुई हज यात्रा
कोरोना काल के बाद दोबारा शुरू हुई हज यात्रा का स्वरूप काफी बदला हुआ है। अब इसमें कई नई सुविधाएं भी शामिल हैं। खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार, इसमें Haramain एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है जो मक्का और मदीना को दो घंटे की यात्रा के माध्यम से जोड़ती है। इस महीने की शुरुआत में, सऊदी अरब ने ऐलान किया था कि तीन साल के प्रतिबंधों के बाद इस साल हज यात्रियों की संख्या पर कोई सीमा लागू नहीं होगी।
 

बिना मेहरम के हज करने की छूट

इस्लाम में हज यात्रा का बड़ा महत्व है। हज करने को इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है जिसे सभी समर्थ मुसलमानों को कम से कम एक बार जरूर करना चाहिए। इस साल हज यात्रा की शुरुआत जून में होगी। सऊदी सरकार के नए नियमों के अनुसार अब महिलाओं को हज करने के लिए पुरुष साथी 'मेहरम' की जरूरत नहीं होगी। 2019 में करीब 25 लाख लोगों ने हज यात्रा में हिस्सा लिया था लेकिन इसके बाद आए कोरोना वायरस ने हज यात्रा को भी प्रभावित किया।

भारत से रिकॉर्ड संख्या में लोग जा रहे हैं हज करने
साथ ही पहली बार भारत सरकार ने हज जाने वालों को अपने मूल इंबार्केशन प्वाइंट (प्रस्थान स्थल) के बजाए किसी भी इंबार्केशन प्वाइंट से हज के लिए रवाना होने की छूट भी दी है। हालांकि सरकार हज सब्सिडी खत्म कर चुकी है. और सऊदी अरब ने भी कई कर बढ़ा दिए हैं। पर फिर भी अब तक भारत से हज पर जाने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT