logo

झारखंड : रांची के इस डॉक्टर पर लगा दुष्कर्म का आरोप, तो डॉक्टर ने भी महिला को बताया लैपटॉप चोर

WhatsApp_Image_2022-06-01_at_7_57_24_PM.jpeg

रांची

पुंदाग के आईएसएम चौक के समीप रहने वाले डॉ. तंजीम हुसैन पर यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोप उनकी ही क्लीनिक में काम करने वाली एक युवती ने लगाया है।  युवती का कहना है कि वह तीन साल से डॉ. तंजीम के क्लीनिक में काम करती है। काम करने के दौरान डॉक्टर उसके साथ अश्लील हरकत करते थे, मना करने पर वह उसे नौकरी से निकालने की धमकी देने थे। युवती का कहना  है कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए वह मजबूरी में  कुछ नहीं बोल पाती थी और डॉक्टर के छेड़छाड़ को बर्दाश्त करती रही।

डॉक्टर ने दुष्कर्म किया

महिला ने बताया कि डॉक्टर के छेड़ छाड़ को वह बर्दाश्त कर रही थी लेकिन एक दिन तो हद्द हो गई जब वह क्लीनिक में अकेले थी, बाकी स्टाफ घर चला गया तो डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह सीधे पुंदाग ओपी पहुंची और डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

युवती पर चोरी का आरोप

डॉक्टर तंजीम ने भी युवती पर चोरी का आरोप लगाया है  डॉक्टर ने भी युवती के खिलाफ पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। डॉक्टर का आरोप है कि बीते मंगलवार को क्लीनिक में कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर वह क्लीनिक से लैपटॉप लेकर भाग निकली। जब वह क्लीनिक पहुंचे तो लैपटॉप गायब था। महिला से जब वह पूछताछ किया तो उसने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद झूठा आरोप लगाकर केस दर्ज करवा दिया। पुलिस पूरे मामले को लेकर तफ्तीश में जुटी हुई है।