रांची
ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस, झारखंड द्वारा रांची में “Think Jharkhand, Think Future” के अंतर्गत प्रोफेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। अध्यक्षता झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रोफेशनल्स कांग्रेस प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल ने की। संचालन प्रदेश मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ सहदेव ने किया एवं विषय प्रवेश सीए भुवनेश ठाकुर ने कराया। इस कार्यक्रम में झारखंड के सामाजिक-आर्थिक विकास, रोजगार, उद्योग, शिक्षा, प्रोफेशनल्स की भूमिका एवं राज्य के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के. राजू, महासचिव, AICC एवं प्रभारी, झारखंड, झारखंड के सह-प्रभारी डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद एवं भूपेंद्र मरावी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, नेता विधायक दल प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में कुनिका सदानन्द (अभिनेत्री एवं अधिवक्ता), आदित्य मल्होत्रा (अध्यक्ष, Federation of Jharkhand Chamber of Commerce and Industries), मिस यूनिवर्स सिमरन एवं CA अनिश जैन (चेयरमैन, रांची ब्रांच, CIRC of ICAI), महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, फलक खातिमा, डॉ. राजेश गुप्ता, शशि भूषण राय, सुनीत शर्मा, फ़िरोज़ रिजवी मुन्ना सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा दिवंगत जैनेथ एंड्रू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत अतिथियों द्वारा प्रोफेशनल्स कांग्रेस की ओर से तैयार किए गए न्यूज़लेटर का लोकार्पण किया गया।

झारखंड की विकास यात्रा में प्रोफेशनल्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण
के. राजू ने कहा कि “झारखंड की विकास यात्रा में प्रोफेशनल्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य के युवा, विशेषज्ञ और प्रोफेशनल्स अपनी विशेषज्ञता और नए विचारों के माध्यम से झारखंड को नई दिशा दे सकते हैं। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि प्रोफेशनल्स की आवाज नीति निर्माण तक पहुंचे और झारखंड के विकास का एक मजबूत रोडमैप तैयार हो।” राजू ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी में वकील, पत्रकार, लेखक, बुद्धिजीवी और समाजशास्त्री जैसे पेशेवरों का बड़ा योगदान रहा है। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो पेशेवरों को महत्व देती है। राजू ने कार्यक्रम के आयोजक आदित्य विक्रम जायसवाल को बेहतर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी तथा कहा कि उन्होंने राज्य के महत्वपूर्ण प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाने का कार्य किया है।
.jpeg)
प्रोफेशनल समुदाय की भागीदारी जरूरी है
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए सभी वर्गों और विशेषकर प्रोफेशनल समुदाय की भागीदारी जरूरी है। ‘Think Jharkhand, Think Future’ जैसे संवाद कार्यक्रम राज्य के भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच और ठोस सुझाव सामने लाने का महत्वपूर्ण मंच हैं।”
महतो ने कहा कि नवंबर 2000 में झारखंड राज्य बनने के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। अब समय है कि उन उद्देश्यों का मूल्यांकन किया जाए, जिनके लिए राज्य का गठन हुआ था। झारखंड आंदोलन के नायकों जयपाल सिंह मुंडा, विनोद बिहारी महतो, निर्मल महतो और शिबू सोरेन के संघर्ष को याद किया गया। कहा गया कि उनका सपना था कि राज्य बनने के बाद यहां के युवाओं को रोजगार और उद्योग-धंधों के अवसर मिलें।
झारखंड केवल प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य नहीं है
कुनिका सदानन्द, अभिनेत्री एवं अधिवक्ता ने कहा कि “झारखंड का सबसे बड़ा खनिज जमीन के नीचे कोयला-लोहा नहीं है, बल्कि झारखंड के बच्चे, युवा और महिलाएं हैं। स्कूल में बैठे बच्चे, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र, कॉलेज जाने वाली लड़की और अवसर चाहने वाला आदिवासी बच्चा ही असली पूंजी है।” उन्होंने कहा कि “झारखंड केवल प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य नहीं है, बल्कि यहां प्रतिभाओं की भी कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि युवाओं को अवसर, बेहतर शिक्षा और सही मंच मिले। झारखंड की बेटियां और युवा देश-दुनिया में अपनी पहचान बना सकते हैं।”

व्यापारिक वातावरण को और मजबूत करने की आवश्यकता
आदित्य मल्होत्रा, अध्यक्ष, Federation of Jharkhand Chamber of Commerce and Industries ने कहा कि “झारखंड में उद्योग, व्यापार और रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। सरकार, उद्योग जगत और प्रोफेशनल्स के बीच बेहतर समन्वय से राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। व्यापारिक वातावरण को और मजबूत करने की आवश्यकता है।”
सीए अनिश जैन, चेयरमैन, रांची ब्रांच, CIRC of ICAI ने कहा कि “वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और प्रोफेशनल विशेषज्ञता किसी भी राज्य के सतत विकास की आधारशिला है। झारखंड के विकास में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सहित सभी प्रोफेशनल्स अपनी विशेषज्ञ भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।” आयोजक आदित्य विक्रम जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड के पास भरपूर संसाधन हैं, लेकिन अवसरों की कमी है। इसे दूर करने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स को एक साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि “ना ताज चाहिए, ना तख्त चाहिए, जो साथ चले वो हमराज चाहिए” के नारे और एक सशक्त झारखंड बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
एक बेहतर, मजबूत और समृद्ध झारखंड का संकल्प
उन्होंने कहा कि “‘Think Jharkhand, Think Future’ का उद्देश्य झारखंड के भविष्य को लेकर प्रोफेशनल्स, उद्योग जगत, युवाओं और राजनीतिक नेतृत्व को एक मंच पर लाना था। आज मिले सुझावों और विचारों को आगे नीति एवं विकास के विमर्श का हिस्सा बनाया जाएगा। हमारा संकल्प है—एक बेहतर, मजबूत और समृद्ध झारखंड।” कार्यक्रम को लेफ्टिनेंट जनरल कर्नल अनीश रंजन प्रसाद, प्रोफ़ेसर, पूर्व कार्यपालक अभियंता नशिम अली, पत्रकार चारू लता विश्वास, विधायक राजेश कच्छप, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, मनोरंजन जायसवाल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री यशस्विनी सहाय, उज्जवल प्रकाश तिवारी, हिमांशु, विकास आनंद, सरवर पाल, गौरव, उत्कर्ष, फैजल, पूजा, डॉ. अपूर्वा, अनिल सिंह, सोनू सिंह, रुद्र शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें