logo

बंधक बनाए जाने की खबर के बीच सदर अस्पताल का आया बयान- LAMA प्रक्रिया पूरी कर जा सकते हैं देवेंद्रनाथ महतो

नगसताेप.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भूख हड़ताल कर रहे JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो का इलाज रांची सदर अस्पताल में चल रहा है। शनिवार सुबह यानि आज स्वतंत्रता दिवस के दिन उन्होंने अस्पताल से बाहर निकलकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई, लेकिन उनकी शारीरिक कमजोरी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। इसी बीच सदर अस्पताल प्रबंधन का बयान आया है। सदर उपाधीक्षक डॉ विमलेश ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि "हमलोग जबरदस्ती किसी का इलाज नहीं कर सकते हैं, लेकिन इलाज चलने के दौरान बीच में उसे छोड़कर कोई मरीज अगर जाना चाहता है तो उसके लिए LAMA यानि लिव अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस का प्रावधान है। अगर इस प्रक्रिया को पूरी करके देवेंद्रनाथ महतो जाना चाहते हैं तो वह स्वतंत्र हैं।" हालांकि जब तक यह खबर बनाई जा रही है तब तक देवेंद्रनाथ महतो ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। बता दें कि देवेंद्र पिछले 15 दिनों से भी अधिक दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है, इसी बीच उनको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि छात्रों का आंदोलन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी है। 
 

Tags - Devendra Nath Mahato JLKM Hunger Strike Sadar Hospital LAMA Ranchi Jharkhand Tiranga Yatra